BA BEd integrated course: 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स बंद

राजस्थान के विभिन्न बीएड कॉलेज में संचालित 4 वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में इस बार दाखिला नहीं होगा। नए सत्र 2025-26 से 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स को बंद करने का निर्णय किया गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली के सदस्य सचिव के संगवाई शेरपा द्वारा पिछले साल 30 जनवरी 2024 को जारी परिपत्र के अनुसार देश के सभी 4 वर्षीय बीए बीएड और बीएससी बीएड पाठ्यक्रम को सत्र 2025 सभी से बंद करने का निर्णय इस शर्त पर किया गया है कि मौजूदा पाठ्यक्रम को एकीकृत शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया जाएगा।

जिससे बीकॉम बीएड सहित अनेक और संचालित होंगे गत सत्र में PTET ने भी यही कहा था। कि सत्र 2024 25 का 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में यह प्रवेश का अंतिम अवसर है। इसके बावजूद 4 मार्च 2025 को नोडल एजेंसी वर्तमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा ने PTET 2025 के तहत 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के साथ 4 वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश का विज्ञापन जारी कर दिया था। राज्य सरकार के निर्देश के बाद नोडल एजेंसी ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में आवेदन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

वेबसाइट पर नोटिफिकेशन

नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा का PTET 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। जिसके मुताबिक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में आवेदन प्राप्त करने एवं अन्य संबंधित प्रक्रियाओं को राज्य सरकार से अग्रिम आदेश प्राप्त होने तक स्थगित रखा जाएगा।

पीटीईटी के आवेदन कब होने थे?

PTET 2025 के आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू कर दी गई थी। दो वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते थे। प्रवेश परीक्षा 15 जून 2025 को निर्धारित की गई थी। ऐसे में परीक्षा को स्थगित करने से आवेदन प्रक्रिया भी स्थगित हो गई है।

Leave a Comment