Gramin Vikas Vibhag Bharti 2025: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है, क्योंकि ग्रामीण विकास विभाग वैकेंसी 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई थी जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की अंतिम तिथि आज 9 मार्च 2025 रखी गई है। अतः जो भी उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं। वे सभी उम्मीदवार आज ही नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी उम्मीदवार का आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ग्रामीण विकास विभाग भर्ती आवेदन प्रक्रिया
ग्रामीण विकास विभाग वैकेंसी 2025 में आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2025 से शुरू हो गई थी तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2025 रखी गई है। तथा तथा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 25 मार्च 2025 से शुरू होकर 27 मार्च 2025 तक चलेगी। ग्रामीण विकास विभाग भर्ती 2025 की परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया जाएगा। इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे सभी उम्मीदवार आज ही अपना आवेदन जमा करें।
ग्रामीण विकास विभाग भर्ती आवेदन शुल्क
ग्रामीण विकास विभाग वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। अतः सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से निवेदन है, कि वह आवेदन करना चाहते हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना निशुल्क आवेदन जमा कर सकते हैं।
ग्रामीण विकास विभाग भर्ती आयु सीमा
ग्रामीण विकास विभाग वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए लेखपाल कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि जिला प्रशिक्षण समन्वयक एवं प्रखंड सम्यक पद के लिए आयु सीमा 22 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी तथा अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा में छूट संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।
ग्रामीण विकास विभाग भर्ती चयन प्रक्रिया
ग्रामीण विकास विभाग वैकेंसी 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दक्षता आधारित कंप्यूटर ज्ञान के लिए टेस्ट देना अनिवार्य रहेगा। अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करके फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ग्रामीण विकास विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
ग्रामीण विकास विभाग वैकेंसी 2025 में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। सबसे पहले उम्मीदवार को आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें संपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करना है। अगले चरण में सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं। सबसे अंत में अपने फार्म को दोबारा जांचना है, वह सबमिट बटन पर क्लिक करना है। तथा भविष्य में जरूर के लिए अपने फार्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लेना है।
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
आधिकारिक अधिसूचना:- डाउनलोड करे