Competency Based Assessment First Time Table :दक्षता आधारित आकलन प्रथम (CBA) समय सारणी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रारम्भिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना “दक्षता आधारित आकलन (CBA)” सत्र 2025-26 से लागू की जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में कक्षा 3 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों में वर्ष में दो बार दक्षता आधारित आकलन किया जाएगा।

इसी क्रम में प्रथम आकलन का आयोजन दिनांक 27 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। दक्षता आधारित आकलन (CBA) समय सारणी यंहा इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाई जा रही है।

शिक्षकों एवं परीक्षार्थियों हेतु निर्देश

अ. कक्षा 3 से 8 तक के लिए हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों का दक्षता आधारित आकलन (Competency Based Assessment – CBA) किया जाएगा।

ब. प्रश्नपत्र हल करने की अवधि एक घंटा रहेगी।

स. प्रत्येक विषय के लिए कक्षा 3 से 8 तक के प्रश्नपत्र में कुल 20 प्रश्न होंगे।

द. कक्षा 3 से 5 के परीक्षार्थियों हेतु प्रश्नपत्र एवं उत्तरपत्रक एक ही पृष्ठ पर मुद्रित होगा।

य. कक्षा 6 से 8 के परीक्षार्थियों हेतु प्रश्नपत्र एवं उत्तरपत्रक (ओ.सी.आर. शीट) पृथक-पृथक मुद्रित होंगे।
प्रश्नपत्र एवं ओ.सी.आर. शीट चार सीरीज़ (A, B, C, D) में उपलब्ध होंगी।
अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थी को समान सीरीज़ के प्रश्नपत्र एवं ओ.सी.आर. शीट ही प्रदान किए जाएँ।

र. परीक्षार्थी द्वारा यदि रफ़ कार्य करने की आवश्यकता हो तो वह अलग शीट पर किया जाए।
प्रश्नपत्र एवं उत्तरपत्रक पर रफ़ कार्य करना पूर्णतः निषिद्ध है।

ल. प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएँगे।

  • कक्षा 3 से 5 के परीक्षार्थी सही विकल्प के चौकोर बॉक्स में पेंसिल द्वारा सही (✔) का निशान बनाएँगे।
  • कक्षा 6 से 8 के परीक्षार्थी ओ.सी.आर. शीट पर पेंसिल से सही उत्तर के गोले में निशान बनाएँगे।

व. गणित विषय का प्रश्नपत्र द्विभाषी (हिन्दी एवं अंग्रेजी) रूप में होगा।

बैठक व्यवस्था

अ. परीक्षा केन्द्र पर अन्य सभी परीक्षाओं की भाँति, कक्षा-कक्षों में परीक्षार्थियों के बीच उपयुक्त दूरी रखते हुए बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ब. बैठक व्यवस्था करते समय केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि एक कक्षा-कक्ष में केवल एक ही कक्षा के परीक्षार्थी न बैठें, बल्कि दो या अधिक कक्षाओं के परीक्षार्थियों को पंक्तिवार मिलाकर बैठाया जाए, जिससे निष्पक्षता बनी रहे।

स. संस्था प्रधान परीक्षा अवधि के दौरान वीक्षकों की भूमिका, बैठक व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की परीक्षा के प्रति प्रतिक्रिया पर विशेष ध्यान दें, ताकि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

वीक्षकों हेतु निर्देश

अ. परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक यह सुनिश्चित करें कि बैठक व्यवस्था के अनुरूप परीक्षार्थियों को उनके निर्धारित स्थान पर बैठाया गया है।

ब. वीक्षक परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र (आकलन पत्र) को समझने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें,
परंतु यह ध्यान रखें कि वे प्रश्नों के उत्तर न बताएं, बल्कि केवल प्रश्नों का आशय स्पष्ट करने में सहायता करें।

दिनांकवारसमयकक्षा 3कक्षा 4कक्षा 5कक्षा 6कक्षा 7कक्षा 8
27.11.2025गुरूवार01:30 P.M. से 02:30 P.M.हिन्दीअंग्रेजीगणितहिन्दीअंग्रेजीगणित
28.11.2025शुक्रवार01:30 P.M. से 02:30 P.M.गणितहिन्दीअंग्रेजीगणितहिन्दीअंग्रेजी
29.11.2025शनिवार01:30 P.M. से 02:30 P.M.अंग्रेजीगणितहिन्दीअंग्रेजीगणितहिन्दी

Leave a Comment