BSSC Office Attendant Recruitment 2025 Official Notification OUT for 3727 Posts, Apply Online

अगर आप काफी समय से किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में थे, तो आपके लिए एक जबरदस्त गुड न्यूज है। दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बड़े पैमाने पर Bihar Office Attendant Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी कार्यालय परिचर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 4 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। जिसके लिए अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब इन आवेदन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है।

यदि आप 10वीं पास है और सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो बिना समय गंवाए Office Attendant Vacancy 2025 के लिए अपना फॉर्म जमा कर दें। इस भर्ती के लिए वर्तमान में आवेदन प्रक्रिया लाइव चल रही है। यानी आपके पास ऑनलाइन अप्लाई करने का एक और मौका है। BSSC ऑफिस अटेंडेंट भर्ती बिहार राज्य के सरकारी दफ्तरों में कुल 3727 खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है।

अगर आप 10वीं पास हैं, तो आपके सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। बिहार ऑफिस अटेंडेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि अब आयोग ने 14 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए नए नोटिस के अनुसार बढ़ा दी है, अब ऑनलाइन फीस जमा करने और फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया गया है।

ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए योग्यता, नई अप्लाई डेट्स, फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, एग्जाम पैटर्न और आवेदन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस नीचे आसान भाषा में दिया गया है।

 14 अक्टूबर को जारी किए गए नए नोटिस के हिसाब से, अप्लाई करने की आखिरी तारीखों में जो बदलाव हुए हैं, वे नीचे दिए गए हैं:

EventOld Apply DatesNew Apply Dates
ऑनलाइन परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 202521 नवम्बर 2025
ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 202524 नवम्बर 2025
आवेदन में त्रुटि सुधार (Edit Option) की अवधि 31 अक्टूबर 2025 से24 नवम्बर 2025 तक

फॉर्म भरे जाने के बाद, आयोग द्वारा जल्द ही अलग से बिहार ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम डेट भी जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

BSSC Office Attendant Bharti Post Details

बिहार सरकारी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती कुल 3727 पदों पर निकाली गई है। इन पदों को कैटेगरी के हिसाब से इस तरह बांटा गया है:

  • जनरल – 1700
  • अनुसूचित जाति (SC) – 564
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 47
  • अति पिछड़ा वर्ग (EBC) – 702
  • पिछड़ा वर्ग (BC) – 238
  • पिछड़ा वर्ग-महिला – 102
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 374
  • कुल पद – 3727

Bihar Office Attendant एप्लीकेशन फीस

बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए फॉर्म भरने की फीस कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा:

  • UR, BC और EBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए: ₹540/-
  • SC, ST और सभी महिला कैंडिडेट्स के लिए: ₹135/-
  • आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके यह फीस ऑनलाइन भर सकते हैं।

Bihar Office Attendant Recruitment 2025 Qualification

बिहार सरकारी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं परीक्षा (मैट्रिक) उत्तीर्ण होने चाहिए। यह भर्ती खासकर उन युवाओं के लिए है जो शुरुआती पढ़ाई पूरी करके सरकारी नौकरी में आना चाहते हैं। इस पोस्ट के लिए आपको किसी भी बड़ी डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है।

BSSC Office Attendant Age Limit

बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

  • कम से कम उम्र: 18 वर्ष
    अधिकतम उम्र सीमा (कैटेगरी के हिसाब से):
  • अनारक्षित (जनरल) पुरुष: 37 वर्ष
  • अनारक्षित (जनरल) महिला: 40 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष और महिला): 42 वर्ष
  • सभी कैटेगरी के दिव्यांग कैंडिडेट्स: 47 वर्ष
    सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र सीमा में विशेष छूट भी मिलेगी।

Bihar Office Attendant Recruitment 2025 सिलेक्शन प्रोसेस

बिहार सरकारी ऑफिस बहाली में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने लोगों ने फॉर्म भरा है:

अगर 40,000 से ज्यादा आवेदन फॉर्म भरे जाते हैं:

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

अगर 40,000 से कम आवेदन फॉर्म भरे जाते हैं:

  • एप्लीकेशन फॉर्म्स की जांच की जाएगी।
  • 10वीं में मिले अधिकतम अंकों के आधार पर योग्य कैंडिडेट्स को चुनकर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

BSSC Office Attendant एग्जाम पैटर्न 2025

अगर सिलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा होती है, तो उसका एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन
  • परीक्षा प्रकार: वस्तुनिष्ठ, ऑब्जेक्टिव (MCQ)
  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
  • कुल अंक: 400 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक
  • परीक्षा का समय: 2 घंटे
  • यदि आप कार्यालय परिचारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बिहार ऑफिस अटेंडेंट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2025 की पूरी जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूर देख लें।

Bihar Office Attendant Salary 2025

Bihar SSC Office Attendant Vacancy 2025 में अंतिम रूप से चयनित कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग और पे मैट्रिक्स लेवल 1 के हिसाब से एक शानदार सैलरी पैकेज हर महीने मिलेगा। जिसमें बेसिक सैलरी 18,000/- रूपये से अधिकतम 56,900/- रूपये तक हो सकती है। इस सैलरी के साथ अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और दूसरे सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

How to Apply Bihar Office Attendant Recruitment 2025

BSSC Office Attendant के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Notice Board’ या ‘Recruitment’ वाले सेक्शन में जाएं।
  • वर्तमान में चल रही भर्तियों की लिस्ट में BSSC Office Attendant Recruitment 2025 के सामने दिए गए ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर ‘Register Here’ बटन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ OTP से वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी बेसिक जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक दस्तावेज को स्कैन करके बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सबसे आखिर में कैटेगरी अनुसार तय की गई एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को चेक करके ‘Submit’ पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालना न भूलें।

Note: फॉर्म भरने के बाद, अगर कोई गलती हो गई है, तो आप 31 अक्टूबर 2025 से 24 नवम्बर 2025 के बीच फॉर्म में सुधार (Edit) भी कर सकते हैं।

Bihar Office Attendant Recruitment 2025 Apply Online

Leave a Comment